फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलकर कराएंगे समाधान : संगीत सोम

Sat, 20 Jun 2026 09:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखकों के धरने पर पहुंचकर दिया समर्थन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील परिसर में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में चल रहे अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के धरने को शनिवार को भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम का समर्थन मिला। धरनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं।
अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों ने मांग पत्र के माध्यम से ई-रजिस्ट्री व्यवस्था को वापस लेने की मांग उठाई। नई व्यवस्था लागू होने से उनके कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही आम नागरिकों को भी रजिस्ट्री संबंधी कार्यों में विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धरनारत लोगों ने पूर्व विधायक को बताया कि वे लंबे समय से इस व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं और सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पुरानी व्यवस्था को यथावत बनाए रखने की भी मांग की। पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आंदोलनकारियों की मांगों और समस्याओं को उनके समक्ष रखेंगे तथा समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार एसोसिएशन सरधना के अध्यक्ष एडवोकेट आरिफ अली, महामंत्री संजीव पंवार, विक्रम त्यागी, मोहम्मददीन, शबाना मलिक एवं पोयम चंदेल सहित कई अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। दस्तावेज लेखक एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, सचिव छोटे लाल जैन, रामप्रसाद, राजकमल, प्रदीप त्यागी, राजेंद्र सैनी, संजय शर्मा, कैलाश पाल, सुरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में दस्तावेज लेखक धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें