फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इसी महीने मिलेगी प्लॉट की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में नवंबर में हुए आवेदन के लिए अब ड्रा होने जा रहा है। अल्प आय वर्ग (एलआईजी) के साथ ही दुर्बल आय वर्ग (ईडब्लूएस) के लिए निकाले गए 568 प्लॉट के लिए बंपर रजिस्ट्रेशन हुए। अफसरों के मुताबिक 25 या 26 जनवरी को भामाशाह पार्क (विक्टोरिया पार्क) अथवा मेडा परिसर में ही ड्रा कराया जाएगा।
विज्ञापन

मेडा ने गंगानगर लोहिया नगर, वेदव्यासपुरी, सैनिक विहार, श्रद्धापुरी, पल्लवपुरम, पांडव नगर, मेजर ध्यानचंद नगर और शताब्दीनगर में 80 हेक्टेयर जमीन में 1343 प्लॉट निकाले थे। 1987 में जब ये विकास योजनाएं तैयार की जा रही थी तब उस समय के भू उपयोग के अंतर्गत चारागाह की भूमि, टेलीफोन एक्सचेंज की भूमि, पोस्ट ऑफिस की भूमि आदि के लिए जमीन चिह्नित की गई थी। मौजूदा समय में इनकी आवश्यकता नहीं है जिस कारण इस जमीन पर प्लॉट निकाले गए।
मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि काफी संख्या में लोगों ने आवेदन किए हैं। 25 या 26 जनवरी को इसका ड्रा कराया जाएगा। लोग ड्रा को लेकर लगातार प्राधिकरण कार्यालय में चक्कर काट रहे थे। इसी महीने उन्हें प्लॉट की सौगात देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें