मवाना। गांव खेड़ी मनिहार निवासी हैविंशन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 2019 में उसकी शादी मेरठ निवासी युवती से हुई थी। चार साल तक सब कुछ ठीक रहा। इस बीच दो बच्चे भी पैदा हुए। बीते डेढ़ साल से उसकी पत्नी का अफेयर पक्का तालाब निवासी युवक से चल रहा था। इस बात की जानकारी होने पर पत्नी को समझाया भी लेकिन उसकी समझ में नहीं आया। पत्नी कई बार उसे नींद की गोली देकर प्रेमी से मिलने चली जाती थी तो कभी दवाई लेने के बहाने मिलने चली जाती थी। जून माह में वह प्रेमी के साथ भाग गई थी। इसके बाद वह अपनी मर्जी से आती जाती रहती है। 15 नवंबर की दोपहर 1:00 बजे पत्नी अपने कपड़े, एलईडी, गैस चूल्हा लेकर दोनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पत्नी के प्रेमी ने कॉल कर धमकी दी है कि यदि पीछा किया तो जान से मरवा देगा। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।