मेरठ। थाना क्षेत्र स्थित गढ रोड काॅलोनी निवासी युवती शुक्रवार की रात को लापता हो गई थी। शनिवार को परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन युवती का कहीं पता नही चल सका। परिजनों ने थाने पहुंचका पुलिस को बताया कि घर के सामने रहने वाला युवक अक्सर युवती के साथ छेड़खानी करता था। परिजनो ने शक के आधार पर घर के सामने रहने वाले युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते दोनों को तलाश लिया। रविवार सुबह युवती के परिजन थाने पहुंचे और कार्यवाही से इन्कार करते हुए सुपुर्दगी में लेने का प्रयास किया। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि युवती के बयान और मेडिकल के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।