फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के थे अवैध संबंध, पति ने गुस्से में खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम

Tue, 18 Jul 2017 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने खाया जहर
विज्ञापन
पत्नी के अवैध संबंध के शक में युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों की तहरीर पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। 
विज्ञापन


मामला रेलवे रोड क्षेत्र के मकबरा डिग्गी का है। शाहिद (40) की शादी 18 साल पहले हुई थी। उसके छह बच्चे है। पुलिस के अनुसार शाहिद को शक था कि पत्नी के सादिक निवासी बिहार के साथ अवैध संबंध थे। दोपहर को शाहिद घर पर आया तो पत्नी और सादिक बात कर रहे थे। जिनको देखकर वह वापस चला गया। शाहिद शाम को जहर खाकर घर पहुंचा। हालत खराब होने पर पत्नी और सादिक उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल में इलाज के दौरान शाहिद ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी पर शाहिद का भाई वाहिद और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पत्नी और सादिक पर आत्महत्या के उकसाने का आरोप लगाकर रेलवे रोड में मुकदमा कराया। इंस्पेक्टर रेलवे रोड एपी सिंह का कहना है कि परवीन और सादिक को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें मंगलवार जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

छात्रा ने फांसी लगा दी जान

पति ने जहर खाकर दी जान
मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ए ब्लॉक में कक्षा नौ की छात्रा ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम ने बताया राधिका (16) पुत्री धवन सिंह उर्फ रमन शास्त्रीनगर में बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा नौ में पढ़ती थी। छात्रा की मां मधू पति को कई साल पहले छोड़कर चली गई थी। इस समय वह जागृति विहार में रह रही हैं। सोमवार सुबह दस बजे छात्रा का शव अंदर कमरे में पंखे से लटका मिला। छात्रा का मोबाइल नहीं उठा तो पड़ोसी मौके पर पहुंचा। उसने कमरे में शव लटका देखा। सूचना पर सीओ सिविल लाइन पंकज कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। कांवड़ लेने गया छात्रा का पिता शाम को बीच में ही लौट आया। शव ले जाने को लेकर छात्रा की मां मधू और पिता में कहासुनी हो गई। पुलिस का कहना था कि जांच में पता चला है कि पिता बेटी पर संदेह जताता था। हो सकता है कि इसी के चलते छात्रा ने आत्महत्या की। थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें