मेरठ में पत्नी के सत्ताधारी पार्टी के एक नेता से संबंध होने का शक जताकर पति ने कोर्ट में पत्नी के खिलाफ वाद दायर कर दिया। उधर उसकी पत्नी का कहना है कि भाजपा नेता तो उसके भाई जैसे हैं और मदद करते हैं। शिक्षिका ने अपने पति तथा अन्य ससुराल वालों के खिलाफ उत्पीड़न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
सिविल लाइन क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एक सप्ताह पूर्व कोर्ट में अपनी पत्नी के खिलाफ वाद दायर किया था। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के शहर के एक भाजपा नेता से संबंध है। महिला एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षिका है। इस प्रकरण को लेकर भाजपा नेता और शिक्षिका के पति के बीच गाली गलौज होने की बात कही जा रही है। हालांकि भाजपा नेता इस शिक्षिका को अपनी बहन जैसा बता रहे हैं।