कांधला। मोहल्ला खैल में चोटी कटने की झूठी अफवाह फैलाने पर पति ने अपनी पत्नी की जमकर धुनाई कर दी। चोटी कटने की सूचना पर मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन मामला फर्जी सामने आने पर राहत की सांस ली।
क्षेत्र में महिलाओं की चोटी कटने का मामला सामने आने पर महिलाओं में दहशत व्याप्त है। कई दिन पूर्व क्षेत्र के गांव डांगरोल में एक महिला की चोटी काटे जाने का मामला सामने आया था। सोमवार सुबह कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी महिला ने लोगों की सहानुभूति पाने के लिए दोपहर के समय अपनी चोटी कटने की अफवाह फैला दी।
मोहल्ले में चोटी कटने की अफवाह पर महिलाओं में दहशत फैल गई। कुछ देर में वहां पर काफी लोग जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर लोग तितर बितर हो गए। घर में सैकड़ों लोगों के जमा होने की सूचना पर पति भी मौके पर पहुंच गया। उसने अपनी पत्नी से पूरे मामले की जानकारी ली। पत्नी ने उसे बताया कि दोपहर में सोते समय उसकी चोटी कट गई। बाद में पता चला कि उसने अफवाह उड़ाई थी। इस पर उसके पति ने महिला को पीट दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/