फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दहेज में दो लाख रुपये न देने पर पत्नी को गोली मारी

विज्ञापन
प्यारेलाल जिला चिकित्सालय में भर्ती घायल रेशमा, जिसको उसके पति ने गोली मारी - फोटो : पलटी ट्रैक्टर की ट्रॉली में दबे मजदूरों को निकालते लोग।
विज्ञापन
खैरनगर में पति ने तमंचे से दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये न देने पर देहली गेट थाना क्षेत्र के खैरनगर में पति याहिया खां ने पत्नी रेशमा (22) को गोली मार दी। बाजू में गोली लगने से घायल महिला को प्यारेलाल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। रेशमा की नानी श्यामनगर निवासी बानो ने याहिया खां समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
देहली गेट थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बानाे ने बताया कि उन्होंने अपनी नाती रेशमा का निकाह छह महीने पहले 27 जुलाई को खैरनगर निवासी याहिया खां से किया था। आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल वाले रेशमा का उत्पीड़न करते हैं। पति भी उससे मारपीट करता है। शुक्रवार दोपहर को भी उसने दो लाख रुपये न देने पर रेशमा को पीटा। रेशमा ने इसकी शिकायत अपनी नानी से की। आरोप है ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने रेशमा को पीटा। इसी दौरान याहिया खां ने डबल बेड से तमंचा निकाला और रेशमा पर गोली चला दी। बारुद से पीड़िता का सीना भी जख्मी हुआ है। रेशमा के लहूलुहान होने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेशमा की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। देहली गेट पुलिस ने घायल रेशमा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। शाम को बानो की ओर से पति, देवर, देवरानी, सास समेत छह के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें