फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या में भाजपा नेता गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 18 Mar 2017 04:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता कुलदीप तोमर को मेडिकल पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गैर इरादतन हत्या की धारा में न्यायालय एसीजेएम पंचम राहुल दूबे की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए आरोपी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। हत्या की धारा में रिमांड बनाने के लिए कोर्ट ने आरोपी और पुलिस को शनिवार को सीजेएम कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। शास्त्रीनगर निवासी भाजपा नेता कुलदीप तोमर पर विगत 17 फरवरी को अपनी पत्नी पूनम तोमर को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारने का आरोप लगा था। अगले दिन पूनम की इलाज के दौरान आनंद हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। पूनम के भाई सुमित ने कुलदीप और उसके परिजनों पर हत्या की धारा में केस दर्ज कराया था। शुक्रवार सुबह पुलिस ने कुलदीप को पीवीएस मॉल के पास से गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की। जिसके बाद कुलदीप पर आर्म्स एक्ट का केस भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कोर्ट ने यह की सुनवाई
एसओ मेडिकल धर्मेंद्र कुमार ने कुलदीप को दोपहर एसीजेएम पंचम राहुल दूबे की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद निर्णय दिया कि इस मामले मे एफआईआर हत्या के आरोप में दर्ज हुई थी और पत्रावली पर मौजूदा साक्ष्य भी हत्या के आरोप की तरफ इंगित करते हैं इसलिए आरोपी का न्यायिक रिमांड हत्या के आरोप में बनना चाहिए। न्यायालय ने आरोपी कुलदीप को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजते हुए शनिवार को न्यायालय सीजेएम की अदालत में पेश करने के आदेश दिए, ताकि वहां से हत्या के आरोप में रिमांड की बाबत कार्यवाही हो सके।

केस गैर इरादतन हत्या का : एसओ
एसओ मेडिकल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कुलदीप पर गैर इरादतन हत्या का केस बनता है। वारदात के बाद हत्या का केस दर्ज हुआ था। विवेचना में सामने आया कि कुलदीप और उसकी पत्नी पूनम में घरेलू बात को लेकर झगड़ा हुआ था। कुलदीप खुद को गोली मारना चाहता था। पूनम ने उसको बचाने का प्रयास किया। तभी गोली चली जो पूनम की गर्दन को चीरती निकल गई थी। मौके से कोई खोखा भी नहीं मिला। इसके बाद गैर इरादतन हत्या की धारा में केस तरमीम किया गया। शनिवार को कोर्ट में दोबारा आरोपी पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें