फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला, ये रही हत्या की वजह

Sat, 22 Jul 2017 02:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला
विज्ञापन
पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस दौरान मौके पर महिला के परिजन और पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। मृतका के भाई ने दंपति के बीच आपसी विवाद होने की बात हत्यारोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जाता है कि पत्नी की हत्या के पीछे घर में चल रहे विवाद को माना जा रहा है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव जानी कलां निवासी अरशद मोबाइल टावर की ठेकेदारी करता है। उसका विवाह करीब 22 साल पहले पड़ोस में रहने वाली तसलीम से हुआ था। उसके चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अरशद के घर से उसकी पत्नी तसलीम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और तसलीम के परिजन मौके पर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर सबकी चीख निकल गई। खून से लथपथ तसलीम आंगन में पड़ी तड़प रही थी। उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। लोगों को देख अरशद खून से सना चाकू लेकर मौके से फरार हो गया। बदहवास परिजन घायल तसलीम को कार में डालकर अस्पताल के लिए लेकर निकले। लेकिन तसलीम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पहले से चल रहा था विवाद

महिला की हत्या के बाद थाने में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते ग्रामीण
तसलीम के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तसलीम के भाई सलीम ने अरशद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि कुछ दिनों से तसलीम और अरशद के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों में शुक्रवार को भी कहासुनी हुई थी। जिसके बाद गुस्साए अरशद ने बेरहमी से उसकी बहन की चाकू से वार कर हत्या कर दी। जानी थाना प्रभारी अखिलेश कुमार के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अरशद से पूछताछ के बाद ही हत्या का कारण पता चल पाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें