फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को कार से धक्का देकर बीवी का अपहरण

Sun, 19 Nov 2017 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
महिला का अपहरण
विज्ञापन
बागपत में बसौद-ड़ौला मार्ग पर चलती कार से पति को धक्का देकर पत्नी का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी पर तमंचे से आतंकित करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस महिला की बरामदगी के प्रयास में लगी हुई है। 
विज्ञापन


पढ़ें : मुजफ्फरनगर-द बर्निंग लव का शो रुकवाया, हिरासत में एक कलाकार

बसौद गांव की एक युवती का एक साल पूर्व मेरठ के एक युवक के साथ निकाह हुआ। वह अपने पति के साथ अपने मायके में चार दिन पहले शादी-समारोह में आई। शुक्रवार को पति-पत्नी कार में सवार होकर मेरठ अपने घर जा रहे थे। महिला के मायके वालों ने ही किराए पर कार करके भेजा। बसौद-डौला मार्ग पर एक युवक ने उनसे कार में लिफ्ट ली। आरोप है कि थोड़ी दूर कार चलने के बाद कार में सवार हुए युवक ने महिला के पति की कनपटी पर तमंचा तान दिया। उसको कार से उतरने को कहा। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बाद में चलती कार से धक्का देकर महिला को लेकर फरार हो गया। पीड़ित युवक ने अपनी ससुराल में पहुंचकर इसकी जानकारी दी। अपहृत महिला को तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार को पीड़ित परिजनों ने सिंघावली अहीर थाने पहुंचकर शिकायत की। उधर, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें