फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 12 साल पहले शादी, तीन बच्चों की मां को पड़ोसी से प्यार, अब प्रेमी के संग पेट्रोल डालकर पति को जिंदा जलाया

Mon, 22 Jun 2026 10:36 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

यूपी के बागपत में तीन बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को आग लगा दी। महिला का पड़ोसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति उसे टोकता रहता था। रात में महिला ने प्रेमी को घर बुलाकर पति को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
महिला ने प्रेमी के साथ पति को जिंदा जलाया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बागपत जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां बिनौली के बिजवाड़ा गांव में शनिवार रात पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर में सो रहे पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक जलते हुए घर से बाहर आया तो लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। घायल का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। सतबीर ने बेटे को जलाने के आरोप में पुत्रवधू नीशू और प्रेमी विक्रांत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिजवाड़ा गांव के रहने वाले सतबीर ने बताया कि शनिवार रात में उसके बेटे राजीव की पत्नी नीशू ने पड़ोस में रहने वाले अपने प्रेमी विक्रांत को घर में बुलाया। इसके बाद कमरे में सो रहे उसके बेटे पर पेट्रोल डालकर दोनों ने आग लगा दी। आरोप लगाया कि तभी प्रेमी छत के रास्ते राजीव को जिंदा बचने पर गोली मारने की धमकी देकर भाग गया। 

वहीं आग लगने पर राजीव शोर मचाता हुआ घर से बाहर भागा। इससे पड़ोसी भी घर के बाहर आ गए और उन्होंने किसी तरह आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी। आग लगने से राजीव का मुंह छोड़कर पूरा शरीर झुलस गया। पुलिसकर्मियों ने राजीव का सीएचसी में उपचार कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

इसके बाद परिवार वाले राजीव को मेरठ के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर, पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि राजीव ने अपने बयानों में भी पत्नी और उसके प्रेमी पर आग लगाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

पड़ोसी से चल रहा था प्रेम प्रसंग, टोकता रहता था राजीव
सतबीर ने बताया कि उसका बेटा राजीव कभी ईंट भट्ठे और कभी कोल्हू पर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पत्नी नीशू का पड़ोस के ही विक्रांत से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके बारे में पता चलने पर राजीव ने कई बार अपनी पत्नी को टोका, लेकिन वह नहीं मानी। इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

 

12 साल पहले हुई थी शादी
सतबीर ने बताया कि वर्ष 2014 में उसके बेटे राजीव की शादी शामली जिले के गढ़ गांव की नीशू से हुई थी, जिसके तीन बच्चे भी हैं। दोनों का जीवन ठीकठाक चल रहा था, लेकिन पत्नी के प्रेम प्रसंग से विवाद बढ़ गया।
 
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले नौरोजपुर गुर्जर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
एक सप्ताह पहले पहले नौरोजपुर गुर्जर गांव में किसान सचिन की उसकी पत्नी रचना ने अपने प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इससे पहले रचना ने खीर में नशीली गोलियां मिलाकर सचिन को खिलाईं थी। हत्या के बाद रचना ने सामान्य मौत होने का ड्रामा भी किया, लेकिन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने रचना और उसके प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें