फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पहले रची खतरनाक साजिश... फिर प्रेमी से कराया पति का कत्ल

Sat, 23 Sep 2017 08:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पत्नी ने ही कराया पति का कत्ल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सरवट के वाजिद हत्याकांड में मास्टरमाइंड उसकी बीवी निकली है। उसने प्रेमी से अपने पति का कत्ल कराया था। पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने के लिए वाजिद की हत्या की पटकथा लिखी। पत्नी के मृतक वाजिद के मामा के लड़के से संबंध थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी पतिहंता को जेल भेज दिया है, जबकि प्रेमी की तलाश में हरिद्वार और देहरादून टीमें भेजी गई हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : नवविाहिता की गला रेतकर हत्या कर... पति ने उठाया ये खौफनाक कदम
  
पुलिस के मुताबिक, सरवट निवासी वाजिद (25) पुत्र मुस्तफा पेंटर था। बीते शनिवार शाम साइकिल सवार वाजिद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी थी। इसी बीच वाजिद के परिजनों ने उसकी पत्नी इसराना पर शक जाहिर किया और नामजद तहरीर दी। यहीं से पुलिस का शक मजबूत होता गया। हत्याकांड की तहकीकात करते हुए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच करती रही। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर हत्याकांड वाली रात में उसकी लोकेशन तलाशी, जिस नंबर से वाजिद को कॉल की गई थी। पुख्ता सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने मृतक वाजिद की पत्नी इसराना को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक वाजिद के मामा के लड़के नसीम पुत्र शमीम निवासी मखियाली के मृतक की पत्नी इसराना से संबंध थे। प्रेम संबंध इतने आगे बढ़ गए कि इसराना और नसीम एक साथ रहना चाहते थे, लेकिन राह में रोड़ा वाजिद था। जिसे हटाने के लिए उसकी हत्या का षड्यंत्र रचा गया। हत्या वाली रात नसीम शहर आया और धोखे से कॉल कर वाजिद को सरवट फाटक के निकट बुलाया, जहां नसीम उसे गोली मारकर फरार हो गया। सिविल लाइन इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने बताया कि वाजिद के मर्डर में उसकी पत्नी इसराना और मृतक के मामा का लड़का नसीम शामिल हैं। पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि नसीम की तलाश में देहरादून और हरिद्वार में टीम भेजी गई हैं।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें