फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला
विज्ञापन

-पीड़िता का आरोप, पति बनाता है दोस्तों के साथ अनैतिक संबंध बनाने का दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि वह उसे अपने दोस्तों के साथ अनैतिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करता है। जब विरोध किया तो उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

थाना नौचंदी क्षेत्र के जैदी फार्म के रहने वाले पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी का निकाह छह साल पहले 60 फुटा रोड निवासी युवक के साथ हुआ था। युवक का पिता तांत्रिक का काम करता है। आरोप था कि तीन दिन पहले दामाद ने उसकी बेटी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। वहीं, पीड़िता का कहना है कि गुरुवार को उसकी सास, ननद, उसके घर आई और मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागी। आरोप है कि पति ने दहेज का सारा सामान बेचकर अपने परिजनों को दे दिया है। अब वह लोगों से उधार मांगता है और उसके बदले में उससे गलत काम करने के लिए दबाव बनाता है। जब वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती और कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया जाता था। उधर, थाना प्रभारी का कहना कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें