फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sat, 19 Nov 2022 06:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पत्नी मायके से नहीं लौटी तो पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में नंदपुरी निवासी व्यक्ति ने पत्नी के मायके से नहीं लौटने से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। पत्नी बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। युवक काफी समय से एक बीमारी से भी ग्रस्त था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।

विज्ञापन


दिनेश (47) पुत्र भागचंद अपने परिवार के साथ नंदपुरी में रहता था। उसका काफी समय से पत्नी से विवाद चल रहा था। जिस कारण महिला दोनों बच्चों के साथ मायके आगरा में रह रही थी। युवक ने कई बार महिला को ससुराल से लाने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने पति के पास आने से मना कर दिया था। इसी बीच युवक एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें: UP: शातिर महिलाओं की ज्वेलर्स की दुकान में करतूत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चेहरे, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह युवक काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकला। शक होने पर पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। युवक का शव देखकर पड़ोसियों की चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें: वकील की खुली पोल: सैंडल में छिपी नशे की 2400 गोलियां देख अफसर हैरान, कैदी से मिलाई के वक्त उजागर हुआ गोरखधंधा

कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें