फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्नी पर चाकू से हमला, सड़क पर घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। माधवपुरम में एक महिला को उसके पति ने सड़क पर बेरहमी से घसीटा। इसके बाद पति ने उसकी पिटाई की और चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों के विरोध करने पर आरोपी पति भाग गया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सरोजनी देवी ने बताया कि उसकी शादी तारा सिंह से 28 नवंबर 2019 को हुई थी। उनका पांच साल का एक बेटा भी है। सरोजनी अपने भाई के अंतिम संस्कार के बाद मायके से घर लौटी थी। शाम को पति ने गाली-गलौज शुरू की, विरोध करने पर मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस आरोपी पति के खिलाफ पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें