फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिता पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर की एक महिला ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पिता पर छेड़छाड़ और अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद वह ससुराल में रह रही है। उसके पिता उसे अक्सर फोन कर अश्लील बातें करते हैं। वे घर आकर भी उससे छेड़छाड़ करते हैं। जब महिला विरोध करती है, तो उसके पिता उससे मारपीट करते हैं। पीड़िता ने अपने पति के साथ टीपीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें