फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पहले पति पर चाकू से हमला, फिर मकान में बंद कर लगाई आग, पढ़ें- आखिर क्या है मामला

Sun, 24 Nov 2019 01:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में लिसाड़ीगेट के फिरोज नगर में पति से कहासुनी होने पर महिला ने पति पर ही धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसके बाद मकान में बंद कर आग लगा दी। युवक ने पत्नी और साली के खिलाफ जेवरात सहित तीन लाख रुपये ले जाने और मकान में आग लगाने के मामले में तहरीर दी है।

विज्ञापन


फिरोज नगर निवासी जीशान की शादी चार वर्ष पूर्व लिसाड़ीगेट निवासी महिला के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही महिला ने अलग रहने की बात कही। तीन दिन पूर्व एक पंचायत हुई थी, जिसमें 25 नवंबर को युवक के हिस्से के पैसे देने की बात तय हुई थी।

यह भी पढ़ें: मर्डर केस: पति निकला पत्नी का कातिल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शनिवार को युवक और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। महिला ने अपनी बहन को भी घर बुला लिया। उसने बहन के साथ मिलकर पति पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद उसने घर में रखे तीन लाख रुपये और जेवरात अपनी बहन को दे दिए और मकान में पति को बंद कर आग लगा दी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह युवक की जान बचाई।

परिवार वालों ने डायल 112 को मामले की जानकारी दी। सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने पत्नी और साली के खिलाफ तहरीर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें