फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने कराई थी कोचिंग संचालक की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस ने फलावदा थाना क्षेत्र में बीती तीन नवंबर को हुई कोचिंग संचालक की हत्या में उसकी पत्नी एवं दो अन्य को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि कोचिंग संचालक की पत्नी की ग्राम धंजू निवासी युवक से नजदीकी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सकौती निवासी सोनू गुर्जर पुत्र ज्ञान सिंह मवाना में कोचिंग का संचालन करता था। वह बीती तीन नवंबर को सवार होकर कोचिंग के लिए जा रहा था। रास्ते में फलावदा थाना क्षेत्र के गांव पिलौना के समीप बाइक सवार तीन हमलावरों ने सोनू गुर्जर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। पीड़ित परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। फलावदा पुलिस ने कोचिंग संचालक की पत्नी नेहा की कॉल डिटेल खंगाली। इसमें सामने आया कि उसके धंजू निवासी शुभम से संबंध हैं। उसने ही दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की है। इस पर एसओजी एवं पुलिस रविवार को शुभम को गिरफ्तार करने उसके गांव धंजू गई थी। वहां पर परिजनों ने हमला कर शुभम को छुड़ा लिया था। पुलिस का कहना है नेहा की मिलीभगत से शुभम ने अपने गांव के ही रोहित व दलजीत के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शुभम, दलजीत एवं नेहा को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी ने बताई थी पहचान
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनू की पत्नी नेहा का धंजू निवासी शुभम से सितंबर 2019 से परिचय था। शुभम ने कहा कि वह अपने पति को छोड़ दे नहीं तो उसकी हत्या कर देगा। वहीं, सोनू को पत्नी के संबंध के बारे में शक होने लगा था। इसको लेकर दोनों में कई बार विवाद हुआ। इस पर नेहा ने बीती दो नवंबर को शुभम को सोनू की हत्या करने के लिए भेजा था। शुभम अपने साथियों के साथ सोनू को तलाशता रहा परंतु वह नहीं मिला। तीन नवंबर को नेहा ने व्हाट्सएप कॉल करके शुभम को सोनू की पहचान एवं बाइक का नंबर बताया था।
विज्ञापन

पुलिस ने शुभम के चार परिजन दबोचे
मोदीपुरम/फलावदा। पुलिस ने धंजू गांव में एसओजी व फलावदा पुलिस से अभद्रता एवं हाथापाई कर हत्यारोपी शुभम को छुड़ाने के मामले में सोमवार को उसके पिता, ताऊ, चाचा एवं तहेरे भाई सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसओजी व फलावदा पुलिस ने रविवार को धंजू गांव में शुभम को दबोच लिया था। परिजनों ने पुलिस अभद्रता व हाथापाई कर उसे छुड़ा लिया था। इसके बाद कई थानों की फोर्स ने गांव पहुंचकर हत्यारोपी की तलाश की। पुलिस का दबाव पड़ने पर परिजनों ने उसे देर रात सुपुर्द कर दिया। हालांकि पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी शुभम के पिता मुनेश, ताऊ सूरज, चाचा नरेश एवं तहेरे भाई सिपाही नीटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी रोहित की तलाश में दबिश जारी है। सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि पुलिस हिरासत से छुड़ाए आरोपी शुभम को परिजनों ने देर रात पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि आरोपी रोहित अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें