फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मैंने तेरे पति को मार डाला...', प्रेमी ने कत्ल के बाद पत्नी को फोन पर बताई थी ये बात; अजय का कबूलनामा

Fri, 07 Nov 2025 10:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ पुलिस ने राहुल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पत्नी अंजली ने प्रेमी अजय से पति राहुल की हत्या कराई थी। पुलिस ने पत्नी अंजली और उसके प्रेमी अजय को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा दिया।
विज्ञापन
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ की परीक्षितगढ़ पुलिस ने अगवानपुर के राहुल हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पत्नी अंजली ने अपने प्रेमी अजय से पति राहुल की हत्या कराई थी। अजय का बीते डेढ़ साल से अंजली से अफेयर था। इसका राहुल विरोध करता था। 
विज्ञापन


इसी कारण पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर राहुल की हत्या करा दी। पुलिस ने पत्नी अंजली और उसके प्रेमी अजय को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा दिया। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर में एक नवंबर को राहुल की गोली मारकर हत्या की गई थी। 

मृतक के पिता टेकचंद ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी के अनुसार, हत्या आरोपी अजय ने पूछताछ में बताया कि मेरा अजली से लगभग डेढ़ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 दिन पहले अंजली से मिलने उसके घर गया तो राहुल ने देख लिया। 
विज्ञापन

 

'कई बार राहुल का मुझसे भी झगड़ा हुआ'
राहुल ने अंजली से झगड़ा भी किया। तभी से अंजली रोज कहती थी कि राहुल को रास्ते से हटा दो, बाद में हम दोनों एक साथ रहेंगे। इसी बीच कई बार राहुल का मुझसे भी झगड़ा हुआ। घटना से एक दिन पहले भी मेरा और राहुल का गांव के बाहर इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। 

 

राहुल को मारने के बाद अंजली को दी थी जानकारी
एक नवंबर को मैंने राहुल को मारने का प्लान बनाया। फिर मैंने उसी दिन देर शाम को लगभग 8.00 बजे राहुल को फोन कर अपने व अंजली के बारे में कुछ बात करने का झांसा देकर घर से बाहर बुलाया। इस दौरान राहुल को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। राहुल को मारने के बाद अंजली को वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि हत्या आरोपी अजय बृहस्पतिवार को अपने घर अगवानपुर से बाइक लेकर कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे नीमका नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद अंजली को गांव में जाकर गिरफ्तार किया गया। हत्यारोपी अजय के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें