मवाना। गांव कूडी कमालपुर निवासी विजय कुमार ने थाने में तहरीर देकर पत्नी और उसके प्रेमी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ उससे अलग मवाना में रहती है। आरोप है कि शुक्रवार की शाम पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर पहुंची और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने दो माह पुराना एक वीडियो दिखाया। उसमें उसकी पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया का कहना है कि मामले का पता कर जांच कराई जाएगी।