फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरदार पटेल को अखंड भारत का शिल्पकार बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन का समाचार फोटो समेत लगाएं
विज्ञापन

मेरठ। वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता के ब्रांड एम्बेसडर लौह पुरुष भारत रत्न सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एक भारत-श्रेष्ठ भारत विषय पर संगोष्ठी हुई। देशभर से आए शिक्षाविद और साहित्यकारों ने सरदार पटेल को अखंड भारत का शिल्पकार बताते हुए उनके योगदान को अतुलनीय बताया। पटेल सभागार में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कांत दवे, जिला अभियोजन अधिकारी कृष्ण कांत तिवारी और कवियत्री डॉ. मधु चतुर्वेदी ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। सुधीर गिरि ने कहा कि सरदार पटेल ने खंडित भारत को एकीकृत कर सच्ची आजादी के मायने सिखाए। डॉ. त्यागी ने कहा कि युवा उनसे प्रेरणा लें। डॉ. अवस्थी व डॉ. चतुर्वेदी ने पटेल को स्वाभिमान का प्रतीक बताया। कार्यक्रम संचालन डीन लॉ डॉ. राजवर्धन सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें