फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली-गली में फिरता हूं मैं क्यूं बनकर बंजारा

विज्ञापन
इकरार अहमद....नौचंदी स्थित पटेल मंडप में आयोजित वूगी-वूगी डांस शो में अपनी प्रस्तुति देते डांस
विज्ञापन
मेरठ। स्टार डांस ग्रुप ने गली-गली में फिरता हूं मैं क्यूं बनकर बंजारा गीत के साथ सभी को नौचंदी मेले ने आनंदित कर दिया। प्रांतीय मेला नौचंदी में बूगी बुगी डांस नाइट हुई। शहर के सभी डांस ग्रुप ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रशासनिक अधिकारी और जन प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

मेरे मन को भा गया डमरू वाला गीत के साथ भगवान भोलेनाथ की वंदना की गई। इस दौरान नितिन राघव एकेडमी की टीम ने ईश्क कमीना कर दे मुश्किल जीना गीत की प्रस्तुति दी। एनआर डांस ग्रुप से खुशी ने बॉलीवुड गीत प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्टार डांस एकेडमी ने भीगा भीगा ये समा गीत पर प्रस्तुति देकर सभी को आनंदित कर दिया। कार्यक्रम में परी ने लैला ओ लैला गीत पर प्रस्तुति दी। नितिन की टीम ने सात समुंदर पार में तेरे पीछे-पीछे आ गई गीत पर प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। कार्यक्रम में कई बॉलीवुड गीतों पर प्रस्तुति दी गई। इस दौरान ग्रुप ए और ग्रुप बी के विजेताओं का पुरस्कृत किया गया। मेला समिति, नगर निगम और जिला प्रशासन से लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें