फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के गनर को नहीं ले जा सकेगा उसका भाई, लखनऊ तक गूंजा मामला

Thu, 07 Nov 2019 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा नेता के गनर को उनका भाई लेकर जाता था। गनर द्वारा यह शिकायत दर्ज कराने के बाद बुधवार को आरआई होरी लाल ने सभी गनरों को निर्देश दिए हैं कि गनर की जिसकी सुरक्षा में ड्यूटी लगी है, वह उन्हीं की सुरक्षा में रहेगा। गनर सर्वेश को भाजपा नेता की सुरक्षा में ही लगाया गया है।
विज्ञापन


आरआई ने कहा कि गनर (सिपाही) किसी को रुतबा दिखाने के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए दिए जाते है। भाजपा नेता को पुलिस लाइन से दो गनर मिले हुए हैं।
विज्ञापन

उनके एक गनर सिपाही सर्वेश ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों से की शिकायत में आरोप लगाया था कि उन्हें भाजपा नेता के भाई जबरन ले जाते हैं। जबकि उन्हें यह डर लगा रहता है कि यदि मेरी अनुपस्थिति में कोई बात होती है तो मुझे ही कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

गनर ने अपनी आमद पुलिस लाइन में करा दी थी। गनर सर्वेश की शिकायत को पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान में लिया। आरआई ने बताया कि गनर जिसकी सुरक्षा में लगाए हैं, वहां से दूसरी जगह नहीं जाएंगे। गनर की कोई लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी। गनर सर्वेश की ड्यूटी भाजपा नेता के साथ ही लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें