फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध निकालते वक्त आगे आया गाय का बच्चा, पटककर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में एक पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। गोवंश का दूध निकालने वाले एक व्यक्ति ने गाय के एक छोटे बच्चे को उठाकर फेंक दिया, जिसकी मौत हो गई। मैनेजर ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कस्बे में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र में करीब 200 गोवंश हैं। जिनकी देखरेख और दूध निकालने के लिए कुछ संविदा कर्मियों को तैनात किया हुआ है। यहां पर दर्जनों मजदूरों को डेलीवेज पर मानदेय मिलता है। शनिवार को चंदन नामक मजदूर गोवंश का दूध निकाल रहा था। गाय का बच्चा पास में पहुंचा तो उसने उसे उठाकर पटक दिया, जिसकी मौके पर ही मौत गई। मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फार्म के मैनेजर अर्जुन सिंह ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो मामले का पता चला।
सोमवार को डेरी फार्म के मैनेजर अर्जुन ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। मैनेजर ने बताया कि गोवंश के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इसकी लिखित शिकायत उन्होंने डेरी फार्म के उच्च अधिकारियों से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें