फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भी हंसेंगे राजू श्रीवास्तव की याद आएगी : एके जौहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में राजू की हास्य कला को किया याद
विज्ञापन

- आनंदम आश्रम में कायस्थ महासभा ने सर्व समाज के साथ किया आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्रद्धापुरी स्थित आनंदम आश्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्व समाज के लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन और हास्य कला को याद किया।
प्रांतीय अध्यक्ष आनंद कुमार जौहरी ने कहा कि लोग हंसते रहे हैं और आगे भी हंसते रहेंगे लेकिन राजू श्रीवास्तव के साथ हंसने का आनंद अलग था। उनकी हास्य कला में सादगी और ऊंचाई दोनों थी। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। जब भी लोग हंसेंगे, राजू श्रीवास्तव की याद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान न्यू कंकरखेड़ा व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और उपाध्यक्ष सुरेश यादव समेत अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में डॉ. तेजभान सक्सैना, जीएन सक्सैना, एके सक्सैना, प्रमोद जौहरी, करिश्मा जौहरी, संजय जैन, रेखा जौहरी, धर्मेश श्रीवास्तव, श्याम बिहारी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें