फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मेजर केतन शर्मा को कब मिलेगा सम्मान, परिवार कर रहा मांग, सीएम योगी से लगाई गुहार

Sat, 03 Oct 2020 12:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेजर केतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहीद मेजर केतन शर्मा के नाम पर श्रद्धापुरी का पार्क होगा। साथ ही सड़क और द्वार भी बनाया जाएगा। ये सभी वादे मेयर सुनीता वर्मा के साथ भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर और मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वर्ष 2019 में किए थे। गांधी जयंती पर शहीद के पिता रविंद्र शर्मा और मां ऊषा शर्मा ने प्रेसवार्ता कर जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री को उनके किए हुए वादे याद दिलाए। शहीद को उसका सम्मान दिलाने के लिए श्रद्धापुरी आवासीय कल्याणकारी समिति ने परिवार के साथ कैंडल मार्च और आमरण अनशन तक की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


श्रद्धापुरी सेक्टर चार निवासी शहीद केतन शर्मा के पिता रविंद्र शर्मा ने कहा कि जून 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि शहीद की स्मृति में गृह जनपद में एक सड़क का नामकरण किया जाएगा। वीर सपूत का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पिता ने भावुक होकर कहा कि 17 जून, 2020 को शहीद की बरसी पर भी कुछ भाजपा नेता आए थे। जब उन्हें वादे याद दिलाए तब भी आश्वासन दिया गया लेकिन, कुछ नहीं हुआ।

विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि एमडीए से बात की थी लेकिन, उसके बाद आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिता ने कहा कि शहीद केतन शर्मा के नाम पर पांच वादे किए गए थे, जिनमें 25 लाख रुपये दे दिए गए हैं। अन्य वादे, परिवार के सदस्य को नौकरी, शहीद के नाम पर सड़क का नामकरण, शहीद के नाम द्वार का निर्माण, श्रद्धापुरी स्थित पार्क का नामकरण आदि अधूरे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्सूलिव: चंद सालों की नौकरी में करोड़पति हो गए ये थानेदार, खुले कई बड़े राज

विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
श्रद्धापुरी आवासीय कल्याणकारी समिति ने मुख्यमंत्री को पुन: ज्ञापन भेजकर शहीद के नाम पर किए वादों को पूर्ण करने की मांग की है। शहीद के पिता रविंद्र शर्मा और समिति पदाधिकारी संजय सिंह, देवेंद्र कुमार और वीके दास ने बताया कि पूर्व में कई बार इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें: एक्सक्सूलिव: चंद सालों की नौकरी में करोड़पति हो गए ये थानेदार, खुले कई बड़े राज

गांधी जयंती पर दी आमरण अनशन की चेतावनी
पिता ने कहा मांगों को गौर नहीं किया गया तो समिति के पदाधिकारियों के साथ कैंडल मार्च के बाद भूख हड़ताल पर बैठने के लिए विवश होंगे। समिति पदाधिकारी शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे। समाधान न होने पर परिवार के साथ आमरण अनशन करेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें