मेरठ। श्रीराधा गोविंद शयन आरती परिकर की ओर से पांच से छह जनवरी को शिव पार्वती विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गणेश पूजन, लग्न सगाई, हल्दी मेहंदी का कार्यक्रम नीरज शर्मा वृंदावन द्वारा किया जाएगा। समिति से जुड़े नितिन गुप्ता ने बताया कि छह जनवरी को शिव बारात निकाली जाएगी। यात्रा अन्नपूर्णा मंदिर से आरंभ होकर विभिन्न स्थानों से होकर ग्रैंड ओरा में पहुंचेगी।
वृंदावन से आए वरुण तोमर शिव विवाह के भजन गाएंगे। इसके बाद शिव बारात भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। भगवान शिव नंदी पर सवार होकर निकलेंगे। भूत प्रेत भी यात्रा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में रसिक बाबा संत, चित्र विचित्र, आचार्य हित नवनीत लाल, नवरंगी लाल, देवबंद धार्म, सौरभ गोस्वामी रहीं। प्रेसवार्ता में अतुल गर्ग, नितिन गुप्ता, दीपक अग्रवाल, राजू वर्मा, अमित अग्रवाल, सचिन गुप्ता, मयंक अग्रवाल रहे।