मेरठ..कंवलजीत..ऑस्ट्रेलिया से भारत की जीत पर बेगमपुल चौराहे पर जश्न मनाते क्रिकेट प्रेमी....संव
- सेमीफाइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत का मना जश्न
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में भारत ने शुरू से ही अपनी पकड़ बनाकर रखी। भारतीय टीम की जीत के बाद शहर में हर मोहल्ले, कॉलोनी और बाजार में जश्न मनाया गया। 45 ओवर के बाद ही लोगों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। यह वह ऐतिहासिक पल था जब सब को मालूम था कि भारत ही जीतेगा। लोगों ने बाइकों पर घूमकर आतिशबाजी की।
मैच में भारतीय गेंदबाजों ने ट्रेविस हेड जो भारत के लिए सरदर्द बने हुए थे उन्हें सस्ते में निपटाया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ज्यादा खास नहीं कर सके। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 264 रन पर ऑल आउट कर दिया। भारतीय बल्लेबाजी ने मैच में शुरू से ही पकड़ बना कर रही। मेरठ के बल्लों से खूब रन बरसे। भारत की जीत के बाद शहर में क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न भी मनाया। शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट में भी मैच देखने के लिए व्यवस्था के साथ फूडिंग में 30 प्रतिशत तक डिस्काउंट के ऑफर दिए गए थे। लोगों ने होटल और रेस्टोरेंट में पहुंचकर मैच का आनंद उठाया। भारत की जीत के बाद शहर की गलियों और चौराहों पर क्रिकेट प्रेमियों ने एकत्र होकर जश्न मनाया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने भी भारत की जीत पर मिठाई बांटी। वहीं लोगों ने बाइक रैली निकालकर भी जश्न मनाया। मेरठ के स्पोर्ट्स कारोबारियों ने भी अपनी फैक्टरी में मैच देखा और जश्न मनाया। भारत के बल्लेबाजों समेत विदेश की टीम के भी खिलाड़ी आजकल मेरठ के एसएस और एसजी के बल्ले से खेलना पसंद करते हैं, इन कंपनियों के द्वारा भारत के अधिकांश बड़े खिलाड़ियों को स्पॉन्सर भी किया हुआ है। इसलिए भारत की इस जीत के मायने मेरठ के लोगों के लिए और भी खास है।
मेरठ..कंवलजीत..ऑस्ट्रेलिया से भारत की जीत पर बेगमपुल चौराहे पर जश्न मनाते क्रिकेट प्रेमी....संव
मेरठ..कंवलजीत..ऑस्ट्रेलिया से भारत की जीत पर बेगमपुल चौराहे पर जश्न मनाते क्रिकेट प्रेमी....संव