फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ में महिला ने जेठ को गिरा-गिराकर पीटा, लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या थी वजह

Tue, 20 Jun 2017 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
महिला ने अपने जेठ की पीटा
विज्ञापन
एक महिला ने अपने जेठ पर भरी भीड़ में धावा बोल दिया और उसकी जमकर पिटाई की। अब पिटाई क्यों की गई इसके पीछे काफी गहरा राज है। जानने के लिए आगे जरूर पढ़ें।  
विज्ञापन



दुष्कर्म पीड़िता को मकान पर कब्जा दिलाने पहुंचना सारथी संस्था को सोमवार दोपहर महंगा पड़ गया। पब्लिक ने संस्था के कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। आधा घंटे हंगामा चला, तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मामला सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सूरजकुंड स्थित एक कॉलोनी का है। एक महिला ने एक साल पूर्व अपने पति और ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसका केस सिविल लाइन थाने में दर्ज है। पीड़िता तभी से अपने मायके में रह रही थी। सोमवार को पीड़िता अपने दो बच्चों और सारथी संस्था के सदस्यों के साथ अपनी ससुराल में पहुंची। महिला अपने घर में लगा ताला तोड़ने लगी। तभी उसका जेठ वहां पर पहुंच गया। आरोप है कि महिला और जेठ में मारपीट हो गई। जिस पर आसपास के लोगों ने पीड़िता समेत सारथी संस्था के कार्यकर्ताओं की घेराबंदी कर ली। आरोप है कि लोगों ने संस्था के कार्यकर्ता मयंक और अशोक की पिटाई कर दी। जिसमें उनको चोटें आई। करीब आधा घंटे तक दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस लेकर क्यों नहीं आई

महिला ने युवक को जमकर पीटा
स्थानीय लोगों ने संस्था के कार्यकर्ताओं पर सवाल उठाए कि अगर उनको पीड़िता की मदद करनी थी तो वह पुलिस लेकर क्यों नहीं आए। पब्लिक और महिला के ससुराल वालों ने यह सवाल संस्था के कार्यकर्ताओं से किया तो उन्होंने यूपी 100 पर फोन करने का तर्क दिया।

गलती पीड़िता की, हमें क्यों पीटा
सारथी संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडेय का कहना है कि अकेली पीड़िता ने अपने जेठ से मारपीट की है। उनका मारपीट से कोई लेनादेना नहीं था। लेकिन महिला के ससुराल वालों ने संस्था के कार्यकर्ताओं से बेवजह मारपीट की। जिसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी ऑफिस पर कर सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। पीड़िता के साथ राजस्थान की संस्था आई थी। उक्त संस्था के कहने पर वह वहां पर गई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें