फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चलते ट्रैक्टर का पहिया निकला, बिजली खंभे से टकराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) पर शनिवार सुबह झुनझुनी रजबहे के पास ईंटों से लदा ट्रैक्टर अचानक बेकाबू हो गया। चलते ट्रैक्टर का पहिया निकलने से वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। खंभा क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर में लदी ईंटें हाईवे पर बिखर गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रैक्टर के आस-पास कोई दूसरा वाहन नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। चालक इरफान निवासी मीरापुर को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह करीब 11:20 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ईंटों से भरा ट्रैक्टर झुनझुनी रजबहे के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसका अगला पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रैक्टर तेजी से सड़क किनारे बिजली पोल से जा भिड़ा। टक्कर के बाद पोल सड़क पर गिर गया और ईंटें दूर तक फैल गईं। दुर्घटना के बाद हाईवे पर ईंटें और खंभा पड़ा होने से वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ा। सूचना पर पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरी ईंटों को हटवाने का काम शुरू कराया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे को साफ कर यातायात सुचारू कराया गया। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि हादसे के बाद मार्ग को सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें