फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं कटाई शुरू, खरीद केंद्र नहीं खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं कटाई शुरू, खरीद केंद्र नहीं खुले
विज्ञापन

शामली। जिलेभर में गेहूं कटाई का कार्य शुरू हो गया है। लेकिन अभी तक क्रय केंद्र नहीं खोले गए हैं। जिले में 48 हजार 924 हेक्टयर गेहूं का रकबे का शासन ने निर्धारित किया था। होली के बाद जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद के लिए 26 खरीद केंद्र खोलने की कार्ययोजना तैयार की थी। मगर कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लॉकडाउन के बाद एक अप्रैल से एक भी गेहूं खरीद केंद्र नहीं खुल पाया है। जिला प्रशासन 15 अप्रैल से 26 खरीद केंद्र शुरू करेगा।
विज्ञापन

गत वर्ष जिला प्रशासन एक लाख 85 हजार क्विंटल खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 85 हजार 378 क्विंटल गेहूं खरीद कर पाया था। इस बार एक लाख 45 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें खाद्य विभाग का 26 हजार क्विंटल, पीसीएफ का लक्ष्य 95 हजार क्विटंल, भारतीय खाद्य निगम का छह हजार क्विंटल, पीसीयू का 18 हजार क्विंटल निर्धारित किया गया है। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि इस बार पंजीकृत किसानों के खाते में शासन मुख्यालय से गेहूं खरीद की धनराशि आएगी। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। खरीद एजेंसी 1925 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीद करेंगी। किसानों को खरीद केंद्र पर 20 रुपये प्रति क्विंटल उतरवाई, छनाई के देने होंगे। पंजीकृत किसानों के खाते में शासन मुख्यालय से भुगतान राशि आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें