फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज हवा के कारण गेहूं की फसल गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। शुक्रवार को सुबह से ही तेज हवा व गरज चमक के साथ बारिश हुई। काम पर जाने वाले लोग बारिश के कारण माछरा के ओवरब्रिज के नीचे शरण लेते नजर आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम से लेकर शुक्रवार शाम तक तेज हवाओं के साथ बारिश से माहौल ठंडा हो गया। लोगों को पुनः गर्म कपड़े निकालने पड़े। किसानों के गन्ना कोल्हू का जलावन भीग जाने के कारण कोल्हू बंद हो गए। आलू की खुदाई बंद हो गई और तेज हवा के कारण सिंचाई वाले गेहूं की फसल गिर गई। किसान मुकेश कुमार, महेश, राहुल, सचिन आदि ने बताया कि अब बारिश की जरूरत नहीं है। आलू सरसों के साथ तेज हवा के कारण आम का बोर भी टूट कर गिर गया जिससे बागवान को भी नुकसान हुआ है। किसानों ने कहा कि अब बारिश की कोई आवश्यकता नहीं है। मौसम साफ ही रहना चाहिए जिससे वह अपनी फसल को अच्छी तरीके से अपने घर ले जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें