फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार से गेहूं की फसल को नुकसान

विज्ञापन
थानाभवन में खेत मे गिरे हुए गेहूं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मौसम की मार से गेहूं की फसल को नुकसान
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। दो दिन में चली तेज हवा और बारिश ने गेहूं को भारी नुकसान पहुंचाया है। हालत यह है खेतों में कटे पड़े गेहूं में जहां नमी आ गई है, वहीं गेहूं की कटाई बाधित हो गई है।
जनपद में गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। 90 फीसद से ज्यादा गेहूं पक चुके हैं। पिछले दो दिन से पहले तेज हवा और फिर हुई बारिश ने गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। किसानों का कहना है कि जो गेहूं खेत में कट गया था। उसके अंदर नमी आने से अनाज खराब होने की आशंका बन गई है। गेहूं का दाना भी काला पड़ना शुरू हो गया है। जो गेहूं अभी तक खेतों में खड़ा है, उसकी कटाई कई दिन पीछे हट गई है।
विज्ञापन

मेरे खेत में दो बीघा गेहूं कट गए हैं, जबकि तीन बीघा अभी खड़े हैं। कटे हुए गेहूं का दाना काला पड़ना शुरू हो गया है।
- मांगेराम।
मुझे तीन दिन पहले आठ बीघा गेहूं में कटाई का काम शुरू करना था। लेकिन बारिश में हवा के कारण काफी गेहूं नीचे गिर गया है और जमीन गीली होने के कारण गेहूं की कटाई एक सप्ताह लेट हो गई है। अब गेहूं काटे तो उसके साथ मिट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन

- साबिर हसन।
मैंने छह बीघा गेहूं की फसल लगाई थी। बारिश के कारण जो तीन बीघा गेहूं कटा हुआ है, उसमें कालापन आना शुरू हो गया है। इस कटे हुए गेहूं का भूसा भी काला ही निकलेगा। बारिश से नुकसान हुआ है।
-विकास कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें