पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग को लेकर मंगलवार को मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी और महामंत्री देवकी नंदन शर्मा ने कचहरी में प्रेस वार्ता की। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि विगत 23 फरवरी को शामली में हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम की सभाओं का ‘बेंच नहीं तो वोट नहीं’ के नारों के साथ विरोध होगा। इसी क्रम में 28 मार्च को पश्चिम के वकील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ में टोल प्लाजा के पास होने वाली चुनावी रैली का बेंच की स्थापना की मांग को लेकर विरोध करेंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/