जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में स्पोर्ट्स फोर स्कूल अंडर 14 जोनल स्टेट टूर्नामेंट में हुए मैच
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में खेले जा रहे स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अंडर 14 जोनल स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैचों में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और ब्रज केसरिया की टीम ने जीत के साथ शुरूआत की।
पहले मैच में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। इसमें शहज ने 50, मनन ने 18, चिराग ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में कार्तिक, प्रत्यक्ष और असकान ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रज केसरिया की टीम 15.1 ओवर में 87 रन ही बना सकी। टीम में आदित्य ने सबसे अधिक 21 रन बनाए। गेंदबाजी में विवेक ने तीन, अभय ने तीन विकेट लिए।
दूसरे मैच में बुंदेलखंड टाइगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 61 रन बनाए। मानस ने 13 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में प्रत्यक्ष ने दो, आईश ने एक, सार्थक ने एक, आयुष एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रज केसरिया की टीम ने 12.1 अओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से देव ने 29 रन बनाए। इसके बाद सरयू स्ट्राइगर और बुंदेलखंड टाईगर की टीम एक मैच और खेला गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को भी दो मैच होंगे।