अगले 24 घंटे जारी रह सकता है बारिश का दौर
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम के अनुसार आने वाले 24 घंटे तक ठंड और बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है। तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे शीतलहर का प्रभाव तेज हो सकता है। लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव की सलाह दी गई है।
प्रदूषण में आई भारी गिरावट, हवा हुई साफ
बारिश के चलते जहां जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं प्रदूषण स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। हवा में जमी धूल और प्रदूषक तत्व धुलने से वायु गुणवत्ता बेहतर हुई है, जिससे लोगों को लंबे समय बाद साफ हवा में सांस लेने की राहत मिली है।
किसानों के लिए राहत की खबर
बीते एक सप्ताह में हुई बारिश रबी फसलों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। गेहूं, चना, सरसों सहित अन्य फसलों को पर्याप्त नमी मिली है, जिससे उनकी बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद है। किसानों के चेहरे पर इस बारिश से संतोष दिखाई दे रहा है।