न बारिश से राहत, न तापमान आया नीचे
जून माह का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया है लेकिन अभी तक न तो बारिश हुई है न ही तापमान ढीला पड़ा हैl अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास चल रहा है जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच में है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर होने के चलते गर्मी का असर कम नहीं हो रहा हैl
आज भी सूरज की तपिश और लू से लोग बेहाल
सोमवार को भी मौसम के तेवर सुबह से ही तल्ख दिखाई दिए आसमान से बरस रही आगे के बीच दिन में चल रही लृ अभी और परेशान करेगी सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी तीन दिन तक गर्मी ऐसे ही बनी रहेगी और लू का असर भी दिखेगा। साथ ही तापमान भी 40 डिग्री के ऊपर रहने के आसार हैंl