पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ, बागपत समेत सुबह से लोगों को ठंड से परेशानी हुई। शीतलहर का असर खत्म नहीं हुआ कि सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बनी हुई है। मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। हालात इतने खराब रहे कि सुबह करीब 10 बजे तक वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।
हाईवे पर रफ्तार थमी, वाहन रेंगते रहे
कम दृश्यता के चलते दिल्ली–देहरादून हाईवे पर यातायात की गति बेहद धीमी रही। कई जगहों पर वाहन रेंगते नजर आए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।