फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather Update: बारिश के बाद कड़ाके की ठंड का असर, तापमान में लगातार गिरावट

Thu, 29 Jan 2026 10:55 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मोदीपुरम समेत मैदानी इलाकों में बारिश के बाद ठंड ने जोर पकड़ लिया है। लगातार बादल और ठंडी हवाओं से तापमान गिर रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 से 48 घंटे तक ठंड बने रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मेरठ में स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। दिन की शुरुआत घने बादलों और ठंडी हवाओं के साथ हुई, जिससे सुबह से ही कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक ठंड का यह सिलसिला जारी रहेगा और लोगों को फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है।

तापमान में लगातार गिरावट से बढ़ी ठिठुरन
लगातार बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन के समय भी ठंड का असर बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन अधिक महसूस की जा रही है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

ठंड के साथ प्रदूषण में भी आई कमी
बारिश और ठंड के संयुक्त असर से क्षेत्र में प्रदूषण स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई है। हवा साफ होने से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, जिससे सांस संबंधी परेशानियों से लोगों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन


अगले 48 घंटे मौसम रहेगा सख्त 
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि आगामी 24 से 48 घंटे तक बादल छाए रहने और ठंड के तेवर बने रहने की संभावना है। सुबह के समय धुंध भी देखी जा रही है, जिससे दृश्यता पर भी असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें