फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather: कोहरा घटा, लेकिन शीतलहर ने बढ़ाई कंपकंपी, नए साल पर भी ठंड करेगी परेशान

Tue, 30 Dec 2025 10:17 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मोदीपुरम सहित पश्चिमी यूपी में कोहरे की तीव्रता भले कम हुई हो, लेकिन शीतलहर से ठंड और बढ़ गई है। नए साल पर भी कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान से राहत के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
मेरठ में सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्दी अपने चरम पर है। मेरठ समेत विभिन्न जिलों में मंगलवार को कोहरे की तीव्रता में कुछ कमी जरूर दर्ज की गई, लेकिन शीतलहर के चलते ठंड का असर और तेज हो गया है। मेरठ में सर्द हवाओं के कारण सुबह और रात के समय ठिठुरन बनी हुई है, जिससे लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी
ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी लगातार चिंता बढ़ा रहा है। हवा की गुणवत्ता खराब होने से बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी रोगियों को विशेष परेशानी हो रही है। चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Trending Videos
विज्ञापन

जनजीवन पर असर
शीतलहर के कारण खुले स्थानों पर काम करने वाले मजदूरों और छोटे व्यापारियों का कामकाज प्रभावित हुआ है। सुबह के समय ठंड के साथ धुंध रहने से दृश्यता भी कम हो रही है, जिससे आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं।

नए साल पर भी राहत नहीं
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से फिलहाल ठंड से राहत की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है और नए साल पर भी कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें