फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather: आसमान पर कभी छा रहे बादल तो कभी निकल रही धूप, उमस ने किया परेशान, बारिश होगी या नहीं; जानें

Sun, 16 Aug 2026 11:12 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ और आसपास के जिलों में सुबह से ही धूप और उमस के कारण लोग परेशान हैं। हालांकि रह-रहकर आसमान पर बादल भी छा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है, जिससे राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं बिजनौर में सुबह के समय झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
आसमान पर छाए बादल। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। कभी आसमान में बादल छाए रहे तो कभी हल्की धूप निकलने से उमस बढ़ गई। इस उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया, लेकिन इस बदलाव के बावजूद फिलहाल गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

 

मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ और आसपास के जिलों में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही, एक-दो दौर की बारिश और बौछारें पड़ने का भी अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
 

आने वाले दिनों में भी मौसम के मिजाज में और बदलाव देखे जा सकते हैं। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भी बारिश और गरज-चमक के आसार बने रहने की भविष्यवाणी की है।
 

बारिश होने पर तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। हालांकि, यह भी संभव है कि बारिश के बीच वातावरण में नमी अधिक रहने से कुछ समय के लिए उमस बढ़ जाए। मौसम का यह मिला-जुला असर अगले दो दिनों तक बने रहने की संभावना है।
 

मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी स्थानीय निवासियों के लिए राहत की खबर लेकर आई है, जो पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। बारिश होने से तापमान में नरमी आने और वातावरण में ठंडक घुलने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश के बाद भी उमस की स्थिति बनी रह सकती है, जिस पर बारीकी से नजर रखने की आवश्यकता होगी। यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक जारी रहने का अनुमान है, जिसके बाद मौसम में और बदलाव देखे जा सकते हैं।
 

शामली में ये है मौसम का हाल
जिले में सुबह के समय धूप निकली। करीब 10 बजे से कभी बादल छा रहे हैं तो कभी धूप निकल रही है। मौसम मिश्रित बना हुआ है। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
विज्ञापन

बिजनौर में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना
बिजनौर जिले में रविवार सुबह बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय हुई बारिश गन्ना और धान की फसलों के लिए बेहद लाभकारी है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के साथ फसलों की बढ़वार को भी फायदा मिलेगा। किसान रामपाल सिंह, विजेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह का कहना है कि इस समय खेतों में खड़ी गन्ना और धान की फसलों के लिए बारिश सोने के समान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें