फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: SDM दफ्तर के बाहर खुद को आग लगाने वाले किसान की मौत, हमले में घायल हुए युवक ने तोड़ा दम

Sat, 06 Jan 2024 07:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ में शुक्रवार को एसडीएम दफ्तर में आत्मदाह का प्रयास करने वाले किसान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मेरठ के मवाना में किसान आत्मदाह की कोशिश की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:48 PM, 06-Jan-2024

हमले में घायल युवक की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

शामली में शहर के मोहल्ला पंसारियान में पांच दिन पूर्व हमले में घायल युवक की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली में दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

04:44 PM, 06-Jan-2024

मेरठ के मवाना में एक किसान ने एसडीएम कार्यालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश की। बताया गया कि किसान 70 फीसदी जल गया था। वहीं शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। न्यूटिमा अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर संदीप गर्ग ने बताया कि जगबीर की मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

09:02 AM, 06-Jan-2024

स्कूल गया दसवीं का छात्र लापता
गंगानगर के साधारणपुर से छोटे मवाना स्कूल के लिए निकला छात्र लापता हो गया। परिजनों ने इंचौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। साधारणपुर गांव निवासी छात्र मधुर(14) पुत्र सोनू गुर्जर मवाना स्थित इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र है। पिता सोनू के मुताबिक एक जनवरी की सुबह वह स्कूल के लिए गया था। वह अपने पिता का मोबाइल भी ले गया, परंतु वह स्कूल नहीं पहुंचा। आरोप है कि पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है।

विज्ञापन
08:49 AM, 06-Jan-2024

West UP News Live: SDM दफ्तर के बाहर खुद को आग लगाने वाले किसान की मौत, हमले में घायल हुए युवक ने तोड़ा दम

मेरठ नगर निगम के बवाल में पार्षद कीर्ति घोपला के समर्थन में सपा पार्षदों की बैठक शुक्रवार को सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी के आवास पर हुई। सपा विधायक अतुल प्रधान भी मौजूद रहे। बैठक में सपा पार्षदों ने इस मामले में एकजुट होकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। साथ ही इस संबंध में शनिवार को सर्किट हाउस में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से मिलने का निर्णय लिया गया।

महिला पार्षद हमारी बहन, निष्पक्ष जांच करे प्रशासन, स्कूल गया दसवीं का छात्र लापता
एआईएमआईएम के पार्षदों ने शुक्रवार को बुढ़ाना गेट स्थित अपार चेंबर में प्रेसवार्ता की है। पार्षद एवं कार्यकारणी सदस्य फजल करीम ने कहा कि भाजपा महिला पार्षद हमारी बहनें हैं। बसपा-सपा के पार्षदों को पीटा गया है। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एआईएमआईएम महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी ने कहा कि निगम की बोर्ड बैठक में कुछ वीडियो से छेड़छाड़ हो रही है। अनुसूचित पार्षदों पर हुए अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। भाजपा के लोग बेवजह हमें बदनाम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें