फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: स्कूल जाते वक्त दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म, महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

Wed, 03 Jan 2024 08:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:37 PM, 03-Jan-2024

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

मेरठ-बागपत हाईवे पर सिंघावली अहीर बिजलीघर के पास कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

मेरठ-बागपत हाईवे पर सिंघावली अहीर बिजलीघर के समीप बुधवार की रात करीब सात बजे बागपत की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार से बाइक सवार युवक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एक्सीडेंट होने के बाद हाईवे पर वाहनों का जाम लग गया, जिसको पुलिस कर्मियों ने खुलवाया। बालैनी थाना एसएसआई सागर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 33 वर्षीय नितिन पुत्र राकेश सिंह निवासी फतेहपुर पुट्ठी के रूप में हुई है।

06:47 PM, 03-Jan-2024

 

06:10 PM, 03-Jan-2024

महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

मेरठ जनपद में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव जेई के समीप लालपुर रोड पर ईंख के खेत में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं, महिला के शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
03:57 PM, 03-Jan-2024

बिजनौर में सड़क हादसे में युवक की मौत

चांदपुर नूरपुर रोड पर गांव पीपलसाना में बाइक व वाहन की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

मंगलवार की शाम स्याऊ सराय शेख हबीब निवासी करीब 25 वर्षीय मोहम्मद अजहरुद्दीन पुत्र सत्तार पहलवान बाइक द्वारा गांव पीपलसाना से चांदपुर आ रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह पीपलसाना में रोड पर चढ़ा चांदपुर से नूरपुर की ओर आ रहे वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एम्बुलेंस से सीएससी स्याऊ लाया गया। चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के छोटी बच्ची व पत्नी है। मृतक पांच भाईयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के दफीना कर दिया है।

01:10 PM, 03-Jan-2024

डीएम ने बुलाई ट्रांसपोर्टरों की बैठक
मुजफ्फरनगर में हिट एंड रन मामले में हड़ताल खत्म हो जाने के बाद परिवहन पटरी पर लौटने लगा है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जिले के ट्रांसपोर्टरों की बैठक बुलाई और समस्या के विषय में जाना। लोकवाणी सभागार में शुरू हुई बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी। पुलिस की चेकिंग का मुद्दा भी उठाया गया।

विज्ञापन
01:10 PM, 03-Jan-2024

भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा, अपमान का आरोप

मुजफ्फरनगर भाजपा जिला महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुनीता मलिक ने  भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी पर अपमान करने का आरोप लगाया है। मलिक का कहना है कि जिलाध्यक्ष ने पीनना गांव के झगड़े के मामले में उन्हें थाने जाने से रोका, पूरी बात नहीं सुनी गई। 

मलिक ने कचहरी में पत्रकारों को बताया कि पीनना गांव के झगड़े में पहले उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को कॉल की थी। वाल्मीकि समाज के दो सगे भाईयों के झगड़े का निस्तारण सामाजिक तरीके से कराने की मांग रखी। पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की। जिलाध्यक्ष को कॉल कर कहा कि मामला सामाजिक तरीके से निपटना चाहिए। आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने बात सुनने के बजाए, उल्टे थाने जाने पर ही सवाल उठाए। मलिक ने धरने प्रदर्शन और भाजपा से इस्तीफे की चेतावनी दी है।

11:38 AM, 03-Jan-2024

कक्षा आठ तक के सभी स्कूल छह जनवरी तक बंद

सर्दी और कोहरे को देखते हुए मंगलवार को मेरठ जिले के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और संस्कृत बोर्ड बोर्ड के सभी विद्यालयों में नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं 6 जनवरी तक बंद रहेंगी। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएंगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि सभी बोर्ड के स्कूलों को आदेशों का कडाई से अनुपालन करना होगा। इस दौरान यदि कोई स्कूल खुला हुआ पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

10:48 AM, 03-Jan-2024

मेरठ में  गुरु गोविन्द सिंह की जयंती, मकर सक्रांति, लोहड़ी, गणतंत्र दिवस आदि को देखते हुए 29 फरवरी तक जिले में धारा-144 लागू रहेगी। जिलाधिकारी डीएम दीपक मीणा ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाने के लिए सभी 32 थानों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

09:21 AM, 03-Jan-2024


 

 

08:55 AM, 03-Jan-2024

मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां पर दसवीं की छात्रा स्कूल जा रही थी। गांव के ही एक युवक ने स्कूल छोड़ने की बात कह कर छात्रों को मोटरसाइकिल पर बैठाया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया पीड़ित  छात्रा के परिजनों ने थाने पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

नाबालिग छात्रा (17) क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द के स्थित राजकीय हाई स्कूल की छात्रा है। मंगलवार की सुबह को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी गांव के बाहर गांव का ही एक युवक मोटरसाइकिल लेकर आया और छात्रा को स्कूल की ओर जाने की बात कह कर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठक चल दिया। मोटरसाइकिल पर बैठी नाबालिग छात्रा को स्कूल की ओर ने ले जाकर जंगल की ओर ले गया जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो वह उसे धमकी देने लगा। उसके बाद उसने जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी इसके बाद खबर सुनते ही परिवार के लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई और वह तुरंत मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने नाबालिक युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इस मामले में परिजनों ने गांव के ही राजकुमार उर्फ राजू पुत्र भोपाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया।

पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। वहीं परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। इस मामले में थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। उधर दिन दहाड़े दुष्कर्म की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

08:42 AM, 03-Jan-2024

West UP News Live: स्कूल जाते वक्त दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म, महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी

मेरठ नगर निगम के बवाल के मामले में रालोद नेताओं ने एडीजी राजीव सभरवाल से मिल कर राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। साथ ही कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डॉ राजकुमार सांगवान, नरेंद्र खजूरी,अशोक चौधरी, सतपाल यादव, डॉ. राहुल चौधरी ने एडीजी से मिलकर मांग की कि नगर निगम के बवाल में दूसरे पीड़ित पार्षद कीर्ति की की तहरीर को दर्ज मुकदमे में शामिल किया जाए, जिसमें मंत्री और एमएलसी के नाम शामिल है। एजीडी ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में जल्द इंडिया गठबंधन की बैठक की जाएगी। निर्णय लेकर एक साथ आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें