फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरनगर बाजार खुलने की नई व्यवस्था पर व्यापारी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरनगर बाजार खुलने की नई व्यवस्था पर व्यापारी नाराज
विज्ञापन

मेरठ। खैरनगर बाजार दो हिस्सों (तीन दिन एक तरफ तथा तीन दिन दूसरी तरफ) में खोले जाने की व्यवस्था से व्यापारी नाराज हैं। उन्होंने इस संबंध में बुधवार को अपर जिलाधिकारी नगर को ज्ञापन सौंपा। वहीं, औषधि प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की।
व्यापारियों का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूरा बाजार खोला जाना चाहिए। खैरनगर दवा बाजार एक साइड खोलने की अपेक्षा पूरा बाजार दो-तीन दिन के लिए बंद कर कोरोना संदिग्धों की स्क्रीनिंग करा ली जाए। अधूरा बाजार खुलने से खुदरा दवा व्यापारी की वैरायटी पूरी नहीं हो सकती है। कस्बों से आने वाले खुदरा व्यापारियों के लिए भी यह निराशाजनक है। दरअसल, 14 अप्रैल को एडीएम नगर द्वारा आदेश जारी कर आधा-आधा बाजार खोलने की व्यवस्था की गई थी। व्यापारियों का कहना है कि दवा बनाने वाली हजारों कंपनियों के अलग-अलग स्टॉकिस्ट हैं। आमतौर पर एक दुकान पर अति सीमित संख्या में कंपनियों की एजेंसी हैं। रिटेलर को दवा की सभी वैरायटी पूरी करने के लिए विभिन्न दुकानों पर जाना पड़ता है। एक साइड खुलने से उसकी जरूरत पूरी नहीं होगी। वहीं, उपभोक्ता को भी डॉक्टर द्वारा लिखी गई वांछित दवा की पूर्ति नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

इसी आदेश के तहत यह व्यवस्था भी की गई कि खैरनगर आने के लिए लाइसेंस धारकों को औषधि निरीक्षक के लाइसेंस की फोटो कॉपी पर काउंटर साइन कराने होंगे। व्यापारी इसे भी पूर्णतया अव्यवहारिक मानते हैं। उनका कहना है कि चार हजार के करीब लाइसेंस पर हस्ताक्षर कराने के लिए नियत स्थान पहुंचना कठिन होगा तथा वहां सोशल डिस्टेंसिंग खत्म हो जाएगी। इतनी संख्या में लाइसेंस की फोटो कॉपी पर हस्ताक्षर कराने में महीना भर लग जाएगा। व्यापारियों ने तीसरी कठिनाई ट्रांसपोर्ट की बताई। ट्रांसपोर्टर सुपर डिस्ट्रीब्यूटर या कंपनी से माल आने पर ठेलों में रख खैरनगर भेज देते हैं। एक साइड बंदी पर ठेले वालों के लिए अनिश्चितता की स्थिति बन जाएगी। एसोसिएशन की ओर से खैरनगर में भीड़ नहीं लगने देने का सुझाव भी दिया गया। राष्ट्रीय संगठन ओपीपीआई के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि संगठन के जनपद के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, कोषाध्यक्ष घनश्याम मितल ने इस विषय पर एडीएम नगर से वार्ता कर ज्ञापन भी सौंपा। इसके अतिरिक्त ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल ने औषधि प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि अधिकारियों का कहना है कि रविवार तक यही स्थिति रहेगी। इसके बाद बाकी बातों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

सैनिटाइज किया गया खैरनगर
खैरनगर दवा बाजार बुधवार को सैनिटाइज किया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी टीम के साथ खैरनगर पहुंचे। एक तरफ का बाजार खुला था। बृहस्पतिवार को दूसरी तरफ का बाजार खुलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें