ए एस इंटर कालेज में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते संयुक्त शिक्षा निदेशक। (मवाना)
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में कक्षा छह में नवीन प्रवेश लेने वाले 180 छात्र-छात्राओं का तिलक उत्सव आयोजित कर स्वागत किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ मंडल ओंकार शुक्ल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में जीव विज्ञान प्रवक्ता प्रीतम सिंह को प्रधानमंत्री द्वारा सम्मान पत्र देखकर सम्मानित किए जाने के उपलक्ष में सम्मानित किया। मेधावी छात्रा वैष्णवी सिंघल, सना, मुस्कान को भी सम्मानित किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि विद्यालय में छात्र संख्या जनपद में सर्वाधिक 3017 पहुंच चुकी है। जहां उत्तर प्रदेश सरकार कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के मर्जर पर कार्य कर रही है, वहीं विद्यालय ने कक्षा 6 से 8 तक 722 छात्र-छात्राओं को अध्ययन कराते हुए एक कीर्तिमान स्थापित किया है। कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं के मॉनिटर और कक्षा छह के छात्र-छात्राओं और कक्षा 12वीं की छात्राओं ने संयुक्त शिक्षा निदेशक के साथ लंच किया। इस दौरान कोऑर्डिनेटर निपेंद्र कुमार भटनागर, अंजू सिंह, निष्ठा, विशेष रस्तोगी, विभा जैन, विपिन, अभिषेक, संजीव सिरोही आदि का सहयोग रहा।
ए एस इंटर कालेज में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते संयुक्त शिक्षा निदेशक। (मवाना)