फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विजेता क्रिकेट टीम का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नवंबर में इटावा में हुई चार दिवसीय 68वीं माध्यमिक क्रिकेट प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम विजेता रही। मेरठ महावीर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज की महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। बुधवार को एसडी सदर इंटर काॅलेज में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। टीम में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों में तुलसी गुप्ता, डोली प्रजापति, प्रियांशी, अंशिका, सोनी, रेनू पाल, ईशा, मनु यादव आदि खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. राशि अग्रवाल ने यहां क्रिकेट कोच अतहर अली को भी सम्मानित किया। प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना, अरुण कुमार गर्ग, रविंद्र पाल विहान, हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह, राजेंद्र पिथोरिया, सुमन प्रकाश, नियामुद्दीन, पूजा गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन हरेंद्र चौधरी ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें