संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गुजरान गेट स्थित राष्ट्रीय व्यापार मंडल के कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन से जुड़े मंगू प्रधान और सुमित वाल्मीकि को सरकार द्वारा नामित सभासद बनाए जाने पर फूलमाला से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाजपा और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन के दो कार्यकर्ताओं को सभासद बनाकर सम्मानित किए जाने से व्यापारियों का मनोबल बढ़ा है। साथ ही उम्मीद जताई कि दोनों नवनियुक्त सभासद क्षेत्र के विकास और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। समारोह में नव-निर्वाचित नगर अध्यक्ष विनोद जैन का भी माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजीव त्यागी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्वेता वर्मा, विधानसभा महामंत्री नवीन त्यागी, विधानसभा पर्यवेक्षक संजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह, नगर कोषाध्यक्ष उमेश त्यागी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।