फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
लावड़ - नगर पंचायत लावड़ में संचारी रोग के बारे में जागरूक करते।
विज्ञापन
लावड़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत शनिवार को लावड़ स्थित राजाराम मंडप में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन पूर्व विधायक संगीत सोम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह प्रशिक्षण 24 घंटे तक चलेगा, जिसमें कुल सात सत्र आयोजित किए जाएंगे। सत्रों में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों, संगठन को मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रियता से ही योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू होती हैं। इस दौरान मोहन सैनी, संजय गुप्ता, रामानंद, ऋतिक, नितिन, दिग्विजय सिंह, पुष्कर चौहान, जीत सिंह सैनी और सरवन, धीर सिंह, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें