फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समीक्षा अधिकारी परीक्षा में सलोनी ने चमकाया नाम

विज्ञापन
जानीखुर्द। सलोनी जिन्दल के चयन पर खुशी मनाते परिजन फोटो संवाद
विज्ञापन
जानीखुर्द। क्षेत्र की होनहार बेटी सलोनी जिंदल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी परीक्षा में प्रदेश भर में 46वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रही थीं लेकिन यह लक्ष्य पाने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी। 2023-2024 की परीक्षा के कठिन स्तर को पार करते हुए उन्होंने अपनी जगह सुरक्षित की। सलोनी साधारण परिवार से हैं। उनके पिता राजकुमार जिंदल किराना की दुकान चलाते हैं। सीमित आय के बावजूद उन्होंने बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। सलोनी के बड़े भाई अर्पित जिंदल सीए हैं। उन्होंने सलोनी का मार्गदर्शन किया। वर्ष 2018 में लंबी बीमारी के कारण उनकी माता का निधन हो गया था। सलोनी की कामयाबी पर परिजनों के साथ ही अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें